श्रीमद्भागवत कथा 13 अक्टूबर से

महामंडलेश्वर साध्वी मैत्रेयी गिरी महराज ने कहा कि आश्रम में लंबे समय तक निस्वार्थ सेवा देने वाली साध्वी अलका दीदी हरिमुदिता की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा। 13 अक्टूबर से कथा प्रारंभ होगी। भोपाल के काकशिला पीठाधीश्वर महंत प्रज्ञा भारती की ओर से कथा को सुनाया जाएगा। रविवार को कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में 151 महिलाएं कलश लेकर गंगनहर पुल तक जाएंगी। कोटा राजस्थान की महामंडलेश्वर हेमानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि संगीतमय भागवत कथा का समय दोपहर दो बजे से पांच बजे तक रहेगा।